कार से उतरना भूले मोदी-पुतिन, अंदर बना सबसे खतरनाक प्लान!

Modi
ANI
अभिनय आकाश । Sep 2 2026 12:01PM

पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन कार की पिछली सीट पर काफी देर तक बातचीत करते नजर आए। इसी दौरान बाहर खड़े एक सिक्योरिटी अधिकारी ने दरवाजा खोल दिया। लेकिन जब सिक्योरिटी अधिकारी को इस बात का एहसास हुआ कि पीएम मोदी और पुतिन के बीच कुछ गंभीर बात हो रही है और दोनों ही नेता कार से नीचे नहीं उतर रहे तो उस अधिकारी ने तुरंत कार का दरवाजा दोबारा बंद कर दिया।

किर्गिस्तान के बिश्केक में चल रहा एसइओ समिट अब खत्म हो गया है। लेकिन इस समिट की सबसे जानदार और शानदार तस्वीर अब आई है। क्या आप सोच सकते हैं कि राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी कार से उतरना ही भूल गए। यह घटना सच में हुई है। रूसी मीडिया चैनल ने पीएम मोदी और पुतिन की ऐसी वीडियो जारी की है जिसे देखकर आप तो हैरान हो जाएंगे लेकिन अमेरिका शायद परेशान हो जाएगा। दरअसल पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन बातों में ऐसे डूबे कि कार से उतरना ही भूल गए। पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन कार की पिछली सीट पर काफी देर तक बातचीत करते नजर आए। इसी दौरान बाहर खड़े एक सिक्योरिटी अधिकारी ने दरवाजा खोल दिया। लेकिन जब सिक्योरिटी अधिकारी को इस बात का एहसास हुआ कि पीएम मोदी और पुतिन के बीच कुछ गंभीर बात हो रही है और दोनों ही नेता कार से नीचे नहीं उतर रहे तो उस अधिकारी ने तुरंत कार का दरवाजा दोबारा बंद कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: BRICS 2026: क्या विस्तार के बाद Global Economy की दिशा बदल पाएगा भारत? 11 देशों के Leaders पर टिकी नजरें

अमेरिकी अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक खबर छापी है जिसमें लिखा है कि पीएम मोदी दुनिया भर में बड़ी-बड़ी डील्स कर रहे हैं और डॉनल्ड ट्रंप से निपटने की तैयारी भी कर रहे हैं। इसमें यह भी जिक्र हुआ कि पूरी दुनिया जंग से धीमी पड़ चुकी है। तो भारत की जीडीपी कैसे 7.8% की गति से आगे बढ़ रही है। इसी को देखते हुए अमेरिका पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की दोस्ती से घबरा रहा है। लोग तो यहां तक बोल रहे हैं कि एससीओ तो सिर्फ झांकी है, ब्रिक्स अभी बाकी है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है। इसमें एक सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है नया ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम बनाना। दरअसल पुतिन एक ऐसा बैंक बनाना चाहते हैं जिसे अमेरिका छू भी ना पाए। क्योंकि यूक्रेन युद्ध के बाद अमेरिका और कुछ नाटो देशों ने पश्चिमी देशों में जमा रूसी पैसे, सोना और बाकी एसेट्स को फ्रीज कर दिया था। रूस के करीब $6 बिलियन विदेशों में फंसे हैं। पुतिन चाहकर भी अपने पैसे का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे। इसके अलावा रूस को वैश्विक लेनदेन के लिए जरूरी Swift सिस्टम से भी बाहर निकाला जा चुका है। इसका एक बड़ा नुकसान इस उदाहरण से समझिए। 

इसे भी पढ़ें: न्यू यार्क टाइम्स नया 'गोदी मीडिया'? नई रिपोर्ट में ट्रंप-मोदी पर क्या हैरान करने वाला खुलासा कर दिया

रूस ने बांग्लादेश में न्यूक्लियर प्लांट बनाया। लेकिन अब उसकी पेमेंट बांग्लादेश में ही फंस गई है। कोई इंटरनेशनल सिस्टम ना होने की वजह से बांग्लादेश रूस को पेमेंट नहीं कर पा रहा। ऐसे में रूस ने फिलहाल के लिए बांग्लादेश से कहा है कि हमें रुपए में पेमेंट कीजिए। लेकिन रूस का मानना है कि आने वाले समय में एक नया बैंक बनाना जरूरी है। एक नया ग्लोबल फाइनेंशियल सिस्टम भी बनाना जरूरी है। यही कारण है कि रूस को देखकर दुनिया के कई बड़े-बड़े देश अब अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड्स की जगह सोना खरीद रहे हैं। इन देशों को लग रहा है कि विपरीत परिस्थितियों में इनका पैसा भी फ्रीज किया जा सकता है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़