श्रीलंका के Galle में भारत ने 24 परिवारों को सौंपे आवास, 98.6 फीसदी काम पूरा

श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने 23 अक्टूबर को गाले जिले में 'मॉडल विलेज हाउसिंग प्रोजेक्ट' के अंतर्गत 24 नवनिर्मित मकान सौंपे। यह परियोजना कुल 600 कम आय वाले परिवारों को पक्के घर देने के लिए चलाई जा रही है। भारत की सहायता से बन रहे इन आदर्श गांवों का 98.6 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने अपने ‘मॉडल विलेज हाउसिंग प्रोजेक्ट’ के तहत लाभार्थियों को गाले जिले में 24 घर प्रदान किए। संबंधित परियोजना श्रीलंका के आवास, निर्माण और जल आपूर्ति मंत्रालय के साथ मिलकर द्वीप के सभी 25 जिलों में लागू की जा रही है, जिसमें भारत सरकार की ओर से अनुदान सहायता दी गई है। उच्चायोग ने बताया कि इस पहल के लिए भारत और श्रीलंका की सरकारों के बीच अक्टूबर 2017 में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे।
यह परियोजना श्रीलंका में कम आय वाले 600 परिवारों के लिए आवास उपलब्ध कराने से संबंधित है। इसमें हर आदर्श गांव में 24 घर हैं, जो जिला आवास समितियों द्वारा चुने गए परिवारों के लिए हैं। इसके तहत पूर्व में 21 जिलों में आदर्श गांवों का उद्घाटन किया जा चुका है, जिनमें बट्टिकलोवा, वावुनिया, जाफना, कैंडी, गम्पाहा, अनुराधापुरा, बादुल्ला, मटाले, पुट्टलम, कोलंबो, त्रिंकोमाली, मोनारगला, किलिनोच्ची, मन्नार, मुल्लातिवु, रत्नापुरा, अम्पारा, कुरुनेगला, केगले, कलुतारा और पोलोन्नारुवा शामिल हैं।
अधिकरियों के अनुसार, परियोजना लगभग 98.6 प्रतिशत पूरी हो चुकी है, और बाकी तीन आदर्श गांवों का जल्द ही उद्घाटन किए जाने तथा लाभार्थियों को घर सौंपे जाने की उम्मीद है।
अन्य न्यूज़













