आपकी Diet बन सकती है PCOS की वजह! जानें कैसे बिगड़ता है Menstrual Cycle का पूरा गणित

Irregular Periods Diet
Unsplash

अनहेल्दी खानपान और जंक फूड का सेवन महिलाओं में हार्मोनल इंबैलेंस और इंसुलिन रेजिस्टेंस का कारण बन सकता है, जिससे पीरियड्स का पैटर्न बिगड़ जाता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, गलत डाइट और क्रैश डाइटिंग से एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन प्रभावित होते हैं, जो अनियमित पीरियड्स या फ्लो में बदलाव की वजह बनते हैं।

हर महीना पीरियड्स से संबंधित कोई न कोई समस्या महिलाओं को परेशान करती है। जैसे कि पीरियड्स के समय पर न आना, फ्लो के बहुत कम या ज्यादा आना या फिर किसी महीने पीरियड स्किप हो जाने से लेकर महिलाएं तनाव में आ ही जाती हैं। 

अक्सर इसका सीधा असर आपका खानपान हो सकता है। यह हम सभी जानते हैं कि हम जो भी चीजें खातें हैं, उसका सीधा असर हेल्थ पर ही पड़ता है। क्या आपको डाइट की वजह से पीरियड्स भी प्रभावित होते हैं? आइए आपको बताते हैं हमारा रोज का खान-पान कैसे पीरियड्स के पैटर्न को बिगड़ देते हैं।

डाइट से कैसे बिगड़ सकता है पीरियड्स का पैटर्न?

- अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस की वजह बन ही जाती है और जब हार्मोन्स बैलेंस नहीं होते हैं, तो पीरियड्स साइकिल पर प्रभाव साफ नजर आने लगता है।

 - यदि आप न्यूट्रिशन से भरपूर खाना नहीं खाती और अत्यधिक जंक फूड का सेवन करती हैं, तो भी आपको पीरियड साइकिल में बदलाव महसूस हो सकता है।

 - ज्यादातर महिलाएं अधिक जंक और प्रोसेस्ड फूड्स या शुगर और तले-भुने खाने का सेवन करती हैं, उनके शरीर में इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ सकता है। 

- इस कारण से शरीर में इंफ्लेमेशन उत्पन्न होने लगता है। ये सभी चीजें पॉलीसिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (PCOS/PMOS) की वजह बन सकती हैं और पीरियड्स डिले हो जाते हैं।

- कई बार हम क्रैश डाइट करते हैं, तो दिमाग तक स्ट्रेस का सिग्नल पहुंचता है और पीरियड साइकिल ऊपर-नीचे हो सकती हैं। जिस वजह से पीरियड मिस भी हो सकते हैं।

 - अक्सर अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स के कारण पीरियड्स को रेगुलेट करने वाले हार्मोन्स एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन प्रभावित होते हैं। इससे ओव्यूलेशन साइकिल काफी प्रभावित होती है और पीरियड्स का फ्लो कम हो जाता है। ऐसे में पीरियड्स साइकिल को हेल्दी बनाए रखने के लिए खानपान पर जरुर ध्यान दें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़