खराब Lifestyle ने बिगाड़ा Digestion? ये 2 योगासन हैं रामबाण, 10 मिनट में पाएं Good Health

Boost Gut Health
AI Image

व्यस्त जीवनशैली के कारण होने वाली पाचन संबंधी समस्याएं जैसे गैस, कब्ज और एसिडिटी को दूर करने के लिए रोजाना 10 मिनट योग करें। पवनमुक्तासन और बद्ध कोणासन पेट को हल्का रखने और पाचन तंत्र को दुरुस्त करने में बेहद कारगर साबित होते हैं।

भागदौड़ भरी जिंदगी में आजकल लोगों के पास अपने हेल्थ के लिए भी समय नहीं है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण कई समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे पेट संबंधित कई समस्याएं देखने को मिलती है। अक्सर लोग गैस, एसिडिटी और कब्ज से परेशान रहते हैं। पेट की समस्या का असर पूरे बॉडी पर पड़ता है। इसलिए सेहतमंद रहने के लिए पेट खुलकर साफ होना भी काफी जरुरी है। 

कई लोगों के  हमेशा पेट में भारीपन महसूस होता है या गैस और बदहजमी बनी रहती है, उन्हें इसे नजरअंदाज नहीं करें। ऐसे में इस समस्या को दूर करने के लिए सही डाइट और योग मदद कर सकता है। आइए आपको इस लेख में बताते हैं ऐसे दो योगासनों के बारे में, जो आपकी सभी परेशनियों से छुटकारा दिला सकते हैं।

पवनमुक्तासन (विंड रिलीविंग पोज)

 - इस आसन के करने से गैस, पेट फूलने और पाचन संबंधित बाकी दिक्कतों को दूर करती है।

 - जब पवनमुक्तासन करते हैं,तो पेट पर दबाव पड़ता है और पेट में फंसी गैस बाहर निकल सकती है।

 - यह बाउल मूवमेंट को बेहतर करती हैं।

 - इससे ब्लोटिंग भी दूर होती है। 

- इसको करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं।

 - दोनों पैरों को सीधा रखें और हाथ बॉडी से सटाकर रखें।

 - इसके बाद सांस छोड़ते हुए घुटनों को मोड़े।

 - घुटनों को मोड़कर छाती के पास लाएं।

 - फिर पेट पर दबाव डालते हुए पैरों को छाती से सटाने की कोशिश करें।

 - सिर और गर्दन को हल्का उठाकर ठोड़ी को घुटने की तरफ ले जाएं।

 - इस योग को करते समय सांस रोकें नहीं और जोर लगाकर घुटनों को पेट पर न दबाएं।

बद्ध कोणासन (तितली आसन) 

 - यह योग पोज करना बेहद आसान है और यह पाचन संबंधित कई दिक्कतों में रामबाण है। 

 - इसको करने के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं।

 - अब आपको पैरों को अंदर की तरफ मोड़ते हुए तलवों को एक-दूसरे से टच करवाता है।

 - इस बात का ध्यान रखें कि तलवे एक-दूसरे से सटे हुए रहने चाहिए।

 - पैरों को इसे मोड़े कि पैर आपके वजाइनल एरिया के पास रहें।

 - एड़ियों को बिल्कुल सीधा रखें।

 - इसके बाद पैरों के तलवों को एक-दूसरे से मिला लीजिए और कमर को एकदम सीधा रखें।

 - घुटनों को ऊपर-नीचे की तरफ रखें।

 - सांस छोड़ते समय घुटनों को ऊपर ले जाएं।

 - फिर सांस खीचते हुए घुटनों को नीचे लाएं।

 - इसे आप 10-15 बार रिपीट करते रहे हैं।

 - इस आसन के करने से सभी पेट संबंधी समस्याएं दूर हो जाएगी।

 - पेट में फंसी हुई गैस बाहर निकल जाएगी और कब्ज दूर हो जाएगी।

 - यह पेल्विक एरिया में ब्लड फ्लो को बढ़ाता है, जिससे पाचन दुरुस्त बना रहता है।

 - यह इनडाइजेशन और पेट की ऐंठन को कम कर सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
All the updates here:

अन्य न्यूज़