IPL 2026 के टिकटों की बिक्री, जानें कहां और कैसे कर सकेंगे बुक?

IPL 2026
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 12 2026 7:08PM

बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के आगामी सीजन के टिकट को लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन Zomato के डिस्ट्रिक्ट एप पर इंडियन प्रीमियर लीग के टिकट के लिए एक अलग से सेक्शन बनाया गया है। इस सेक्शन में Coming Soon लिखा हुआ है। इससे एक चीज तो साफ हो जाती है कि जल्द ही टिकट की बिक्री शुरू हो सकती है।

आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल जारी हो चुका है। 28 मार्च से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में 20 मैचों का कार्यक्रम देखने को मिला है। लेकिन इसके साथ फैंस के मन में सवाल तेजी से उठने लगा कि वे टूर्नामेंट के टिकट कब, कहां और कैसे खरीद सकते हैं?

फिलहाल बीसीसीआई ने टूर्नामेंट के आगामी सीजन के टिकट को लेकर किसी भी तरह की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। लेकिन Zomato के डिस्ट्रिक्ट एप पर इंडियन प्रीमियर लीग के टिकट के लिए एक अलग से सेक्शन बनाया गया है। इस सेक्शन में Coming Soon लिखा हुआ है। इससे एक चीज तो साफ हो जाती है कि जल्द ही टिकट की बिक्री शुरू हो सकती है। 

BookmyShow ने टूर्नामेंट के टिकट के लिए प्री-सेल रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिए हैं। इस प्री-सेल रजिस्ट्रेशन में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के मैच शामिल हैं। गुजरात के अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम वाले मैच और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम वाले शामिल हैं। हालांकि, प्री-रजिस्ट्रेशनक को लेकर एक चीज साफ कर दी गई है कि इससे टिकट मिलने की कोई गारंटी नहीं होगी लेकिन इससे पहले टिकट खरीदने का मौका मिल सकता है। 

शेड्यूल के मुताबिक, टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु में खेला जाएगा। लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों को लेकर स्पष्टता 13 मार्च, शुक्रवार को मिलेगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़