IPL 2026: BCCI ने फैन पार्क का किया ऐलान, बिना टिकट इन 15 शहरों में मैच का उठा सकते हैं मैच का लुत्फ

Fan park
प्रतिरूप फोटो
Social Media
Kusum । Mar 23 2026 4:53PM

BCCI ने आईपीएल के पहले फेज के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार फैन पार्क का ऐलान किया है। जहां आप बिना टिकट स्टेडियम जैसा अनुभव ले सकते हैं। भारतीय बोर्ड ने 11 राज्यों के 15 शहरों को इस लिस्ट में शामिल किया है।

बीसीसीआई ने आईपीएल के पहले फेज के लिए जारी शेड्यूल के अनुसार फैन पार्क का ऐलान  किया है। जहां आप बिना टिकट स्टेडियम जैसा अनुभव ले सकते हैं। भारतीय बोर्ड ने 11 राज्यों के 15 शहरों को इस लिस्ट में शामिल किया है।

बोर्ड ने एक रिलीज जारी कर इस बारे में जानकारी दी। फैन पार्क तीन वीकेंड में आयोजित किए जाएंगे। बताया गया है कि हर वीकेंड में अलग-अलग क्षेत्रों जैसे उत्तर, साउथ, पूर्व और पश्चिम में पांच फैन पार्क होंगे। 

इन तीन हफ्तों में आयोजित होंगे फैन पार्क

पहला हफ्ता- 28 और 29 मार्च, 2026

दूसरा हफ्ता- 4 और 5 अप्रैल, 2026

तीसरा हफ्ता- 11 और 12 अप्रैल, 2026

पहला हफ्ता

रोहतक, हरियाणा- छोटू राम पॉलिटेक्निक ग्राउंड

भोपाल, मध्य प्रदेश- सरकारी एमवीएम कॉलेज ग्राउंड

नागपुर, महाराष्ट्र- मेकोसाबाग मेथोडिस्ट हाई स्कूल खेल का मैदान

तुमकुरू, कर्नाटक- सरकारी जूनियर कॉलेज फील्ड

कृष्णानगर, पश्चिम बंगाल- डीएल रॉय स्टेडियम

दूसरा हफ्ता

मथुरा, उत्तर प्रदेश- अमरनाथ विद्या आश्रम

जोधपुर, राजस्थान- बरकतुल्लाह खान स्टेडियम

निजामाबाद, तेलंगाना- महिला शैक्षिक सोसायटी मैदान

मैसूर, कर्नाटक- एसबीआरआर महाजन फर्स्ट ग्रेड कॉलेज

भुवनेश्वर, ओडिशा- किट्स यूनिवर्सिटी स्टेडियम

तीसरा हफ्ता

मेरठ, उत्तर प्रदेश- भैंसाली मैदान

नडियाद, गुजरात- राधे फार्म

रत्नागिरी, महाराष्ट्र- स्वर्गीय प्रमोद महाजन क्रीड़ा संकुल

कोयंबटूर- तमिलनाडु- हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस

राउरकेला, ओडिशा- सेक्टर 17 ग्राउंड

All the updates here:

अन्य न्यूज़