Maharashtra से Odisha तक Railway का बड़ा कदम, 4 नई ट्रेनों से लाखों यात्रियों को मिली राहत

Railway
ANI
अभिनय आकाश । Jul 6 2026 6:26PM

रेल मंत्री जल्द ही एक और ट्रेन, ब्रह्मपुर-सूरत (उधना) अमृत भारत एक्सप्रेस भी शुरू करेंगे। ब्रह्मपुर-सूरत (उधना) अमृत भारत एक्सप्रेस आज शुरू होने वाली चौथी ट्रेन होगी।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इनमें महाराष्ट्र में नांदेड़ और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली नांदेड़-LTT एक्सप्रेस, उत्तराखंड में नांदेड़ और टनकपुर के बीच चलने वाली नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस और ओडिशा में पुरी और कोरापुट के बीच चलने वाली पुरी-कोरापुट एक्सप्रेस शामिल हैं। रेल मंत्री जल्द ही एक और ट्रेन, ब्रह्मपुर-सूरत (उधना) अमृत भारत एक्सप्रेस भी शुरू करेंगे। ब्रह्मपुर-सूरत (उधना) अमृत भारत एक्सप्रेस आज शुरू होने वाली चौथी ट्रेन होगी। 

इसे भी पढ़ें: Mumbai पर अगले 24 घंटे भारी, Red Alert जारी, भूस्खलन के कारण पुणे से संपर्क टूटा

नांदेड़-एलटीटी एक्सप्रेस

नांदेड़ और मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलने वाली नांदेड़-एलटीटी-नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन से महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली, वाशिम, अकोला, बुलढाणा, जलगांव, नासिक, ठाणे और मुंबई उपनगरों के यात्रियों को फायदा होगा। ट्रेन दोनों दिशाओं में पूर्णा, बासमत, हिंगोली डेक्कन, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

नांदेड़-टनकपुर एक्सप्रेस

नांदेड़ और टनकपुर के बीच चलने वाली नांदेड़-टनकपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस से उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के लोगों को फायदा होगा। अपनी यात्रा के दौरान ट्रेन दोनों दिशाओं में पीलीभीत, इज्जतनगर, बरेली, बदांयू, कासगंज, मथुरा, आगरा, धौलपुर, ग्वालियर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी, ललितपुर, बीना, रानी कमलापति भोपाल, इटारसी, खंडवा, मलकापुर, अकोला, वाशिम, हिंगोली, बासमत और पूर्णा रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

इसे भी पढ़ें: WhatsApp के बाद अब Instagram पर घिरा Meta, आपत्तिजनक विज्ञापन मामले में IT Ministry करेगा तलब

पुरी-कोरापुट एक्सप्रेस

पुरी और कोरापुट के बीच चलने वाली पुरी-कोरापुट-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन, ओडिशा के तटीय क्षेत्र को दक्षिणी ओडिशा से जोड़कर राज्य के भीतर रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। नई ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, अंगुल, संबलपुर, बोलांगीर, दमनजोड़ी और लक्ष्मीपुर रोड सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस

केंद्रीय रेल मंत्री शाम करीब 4 बजे ओडिशा के ब्रह्मपुर और सूरत के उधना के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, इस ट्रेन के शुरू होने से दक्षिणी ओडिशा और गुजरात के बीच लंबी दूरी की रेल कनेक्टिविटी बेहतर होगी और देश के पश्चिमी इलाके में जाने वाले यात्रियों को सीधी रेल सेवा मिलेगी। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़