अप्रैल-जून तिमाही में भारत की GDP वृद्धि दर बढ़कर 7.8 प्रतिशत हुई

India Gdp
प्रतिरूप फोटो
AI-Generated

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के अनुसार अप्रैल-जून तिमाही में देश की विकास दर पिछले साल के 6.9 प्रतिशत के मुकाबले बढ़कर 7.8 प्रतिशत पर पहुंच गई। इस दौरान स्थिर कीमतों पर वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद 81.36 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि वैश्विक चुनौतियों के बीच भी भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपनी गति बनाए रखी है।

भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 7.8 प्रतिशत हो गई जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में यह 6.9 प्रतिशत थी। सोमवार को सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में स्थिर कीमतों पर वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 81.36 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें: Small Car Market में आएगी तेजी, GST Rate Cut से Economy और Auto Industry को मिली रफ्तार

वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में यह 75.46 लाख करोड़ रुपये था। मंत्रालय ने कहा, ‘‘वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था ने पहली तिमाही में वृद्धि की गति बनाए रखी है।’’ वहीं, मौजूदा कीमतों पर सकल घरेलू उत्पाद चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में 88.27 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो एक साल पहले की समान अवधि में 80 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह मौजूदा कीमतों पर जीडीपी में 10.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

All the updates here:

अन्य न्यूज़