Hanuman Ansh ने तोड़ा Singham और '83' का रिकार्ड, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, ₹100 Crore Club में एंट्री

Hanuman Ansh
Hanuman Ansh trailer

मात्र ₹2 करोड़ के मामूली बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है। नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित इस भक्ति भाव वाली फिल्म ने 'सिंघम', '83' और 'पुष्पा' जैसी बड़ी बजट की फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। दर्शकों के बीच बढ़ते क्रेज के कारण पांचवें हफ्ते में भी सिनेमाघरों में हाउसफुल शो चल रहे हैं।

इन दिनों सिनेमाघरों में दर्शकों के बीच फिल्म 'हनुमान अंश' खुमार छाया हुआ। इस समय थिएटर्स भी हाउसफुल है। दो हफ्ते के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' ने घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर ₹100 करोड़ की नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित यह फिल्म, 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली अब तक की सबसे छोटी हिंदी फिल्म (स्केल के मामले में) है। दरअसल, यह फिल्म थिएटर्स में अपने पांचवें हफ्ते में अब तक का सबसे बड़ा वीकेंड दर्ज करने की राह पर है।

'हनुमान' ने बॉक्स ऑफिस पर ₹100 करोड़ की कमाई की

बात के बारे फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई की, तो शुरुआत में 'हनुमान अंश' फिल्म की खास ओपनिंग नहीं हुई थीं। इस फिल्म ने पहले दिन केवल ₹10 लाख कमाए और पहले दो हफ्तों में कुल ₹1.48 करोड़ की कमाई की। सिनेमाघरों में 16वें दिन फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल आया। जैसे-जैसे लोगों के बीच फिल्म की चर्चा बढ़ी, 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफ़िस पर तीसरे और चौथे हफ्ते में रिकॉर्ड-तोड़ कमाई की। बता दें, कि इस फिल्म ने अकेले चौथे हफ्ते में ₹61 करोड़ कमाई कर चुकी है। लगातार यह फिल्म शानदार कमाई करती जा रही है। जनता के बीच इस फिल्म को लेकर खूब प्यार आ रहा है। 

वहीं, फिल्म की कमाई बढ़ने का यह सिलसिला पांचवें वीकेंड में भी जारी रहा; फिल्म ने शुक्रवार को ₹10 करोड़ और शनिवार को ₹16.50 करोड़ कमाए। इससे इसकी घरेलू कमाई ₹99 करोड़ से थोड़ी ज्यादा हो गई। रविवार सुबह के शो के साथ ही 'हनुमान अंश' ने ₹100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। यह इस आंकड़े को पार करने वाली 143वीं हिंदी फिल्म बन गई है। ₹2 करोड़ के बजट के साथ, 'हनुमान अंश' इस मशहूर क्लब में शामिल होने वाली सबसे कम बजट वाली हिंदी फ़िल्म है, जिसने 'द कश्मीर फाइल्स' (₹15 करोड़) को काफ़ी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है।

कमाई के मामले में हनुमान अंश ने सिंघम पुष्पा द राइज को पछाड़ दिया

अब तक फिल्म ने रविवार को दोपहर 1 बजे तक, फिल्म की घरेलू कमाई 105 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। असल में यह फिल्म भक्ति भाव वाली फिल्म है, जिससे देखने के लिए ऑडियंस सिनेमाघरों में पहुंच रही है। वहीं, रविवार को इस फिल्म ने स्पोर्ट्स ड्रामा '83' (₹104 करोड़), सलमान खान की 'सिकंदर' (₹103 करोड़), अजय देवगन की 'सिंघम' (₹100 करोड़) और अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा: द राइज' के हिंदी वर्शन (₹105 करोड़)  की लाइफटाइम कमाई का आंकड़ा पार कर दिया है।

All the updates here:

अन्य न्यूज़