Summer Skincare: पाएं बेदाग निखार, घर पर बनाएं ये जादुई Rice Water फेस टोनर

Summer Skincare
AI Image

गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए घर पर आसानी से राइस वाटर फेस टोनर तैयार करें, जो स्किन को सॉफ्ट और फ्रेश रखता है। चावल के पानी, एलोवेरा और गुलाब जल से बना यह प्राकृतिक टोनर चेहरे को नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है।

समर सीजन और लाइफस्टाइल के कारण स्किन को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन सब चीजों के कारण स्किन बहुत जल्द ही खराब हो जाते है। इसके साथ ही चेहरे का ग्लो भी गायब हो जाता है। कई लोग चेहरे पर ग्लो बनाए रखने के लिए बाजारों से महंगे-महंगे प्रोडक्ट लेकर आते हैं। अब आपको महंगे प्रोडक्ट्स का यूज करना नहीं पड़ेगा। बस आप चावल से बनें टोनर को तैयार कर सकते हैं और इसे चेहरे पर लगाने से आपको नेचुरल ग्लो मिलेगा। आइए आपको बताते हैं किस तरह से आप फेस टोनर को बना सकते हैं।

फेस टोनर बनाने की सामग्री

-चावल का पानी- 1 कप

-एलोवेरा जेल- फ्रेश निकला हुआ 1 चम्मच

-गुलाब जल- 1 चम्मच

फेस टोनर बनाने का तरीका

- सबसे पहले एक रात पहले 1 कटोरी चावल को पानी में रातभर भिगोकर रख दें।

- अगली सुबह फ्रेश एलोवेरा तोड़कर लाएं और इसका जेल अलग निकालकर कटोरी में डालें।

- इसमें थोड़ा-सा गुलाब जल को मिला लें।

- अब इसमें चावल को छनकार पानी को कटोरे में निकाल दें।

- इसके बाद इन सभी चीजों को मिक्स करके एक स्प्रे बोतल में डलना है।

- इसको थोड़ी देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।

फेस टोनर को कैसे करें इस्तेमाल?

- सबसे पहले चेहरो को साफ पानी से साफ कर लें फिर फेस को साफ कपड़े से पौंछ लें।

- अब आपको इस फेस टोनर को अप्लाई करना है।

- इस टोनर को आप सुबह और शाम के समय चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं, जिससे आपका चेहरा सॉफ्ट और ग्लोइंग दिखे।

इन बातों का रखें ध्यान

- इस बात का ध्यान रखें कि फेस टोनर को मेकरअप के ऊपर अप्लाई न करें।

- यदि आपने किसी भी तरह के फेमस प्रोडक्ट को अप्लाई किया है, तो इसके ऊपर भी इसे अप्लाई न करें।

- इसको 1 हफ्ते से ज्यादा स्टोर करके न रखें। वरना नुकसान भी हो सकता है।

- यदि आप पहली बार राइस वाटर को चेहरे पर लगा रहे हैं, तो पैच टेस्ट जरुरी है। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़