Beauty Tips: Summer में Sun Tan ने कर दिए हाथ काले? ये 3 Home Remedies मिनटों में लौटाएंगी खोया हुआ Glow

आज हम आपको टमाटर, बेसन, एलोवेरा जेल आदि से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाने से स्किन साफ होती है, डेड स्किन हटती है और स्किन टोन भी सही रहता है।
गर्मियों के मौसम में तेज धूप का असर सिर्फ हमारे चेहरे पर ही नहीं बल्कि हाथों पर भी होता है। हाथों पर टैनिंग होने से हाथ ज्यादा काले और ड्राई नजर आने लगते हैं। ऐसे में हाथों का कालापन दूर करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे आजमा सकती हैं। इसलिए आज हम आपको टमाटर, बेसन, एलोवेरा जेल आदि से जुड़े कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाने से स्किन साफ होती है, डेड स्किन हटती है और स्किन टोन भी सही रहता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इसके तरीके और फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल में कूलिंग और हीलिंग गुण पाए जाते हैं। जोकि गर्मियों में आपकी स्किन को शांत रखते हैं। वहीं एलोवेरा में एंटी-ऑक्सीडेंट होता है, जिससे स्किन की टैनिंग कम होती है।
इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: आपका Eye Makeup बन सकता है इंफेक्शन का कारण, डॉक्टर ने दी ये चेतावनी
ऐसे करें इस्तेमाल
एलोवेरा को पौधे से तोड़कर कुछ समय के लिए ऐसे ही रख दें। जिससे कि इसमें मौजूद एलो लेटेक्स निकल जाए। क्योंकि यह स्किन पर खुजली और जलन को बढ़ा सकता है।
फिर इसकी ताजी पत्ती से जेल को निकाल लें।
अब एलोवेरा जेल को हाथों पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।
हाथों पर 20-30 मिनट तक इसको लगा रहने दें।
आप चाहें तो इसको रातभर के लिए भी लगाए रख सकती हैं।
फिर नॉर्मल पानी से हाथ धो लें।
बेहतर रिजल्ट पाने के लिए रोजाना या एक दिन छोड़कर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
टमाटर से दूर होगी टैनिंग
बता दें कि टमाटर में लाइकोपीन होता है। यह ऐसा एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो टैनिंग से बचाने के साथ-साथ स्किन को भी एक्सफोलिएट करता है।
ऐसे करें इस्तेमाल
सबसे पहले टमाटर को मैश करके गूदा बना लें।
अब इसको अपने हाथों पर लगाएं।
इसको 15 मिनट तक लगाएं रहें।
फिर ठंडे पानी से हाथों को धो लें।
बेहतर रिजल्ट पाने के लिए सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो टमाटर के गूदे में थोड़ा सा दही या शहद मिलाकर लगा सकती हैं।
बेसन दूर करें टैनिंग
आप बेसन और हल्दी से बना पैक लगाकर भी अपने हाथों की टैनिंग को दूर कर सकती हैं। सदियों से स्किन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए बेसन का इस्तेमाल किया जा रहा है। बेसन डेड स्किन को हटाता है और स्किन को साफ करता है। वहीं हल्दी में मौजूद करक्यूमिन स्किन टोन को सही करता है।
बेसन और हल्दी का इस्तेमाल
इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन में एक चुटकी हल्दी मिलाएं।
फिर दूध या दही मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें।
अब इस पेस्ट को अपने हाथों पर 15-20 मिनट के लिए अप्लाई करें।
सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़ते हुए इसको साफ कर लें।
फिर साफ पानी से हाथ धोएं।
बेहतर रिजल्ट पाने के लिए आप सप्ताह में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
अन्य न्यूज़














