Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Traditional Hair Styling
AI Image

करवाचौथ पर महिलाएं पारंपरिक सुंदरता निखारने के लिए बालों में गजरा लगाती हैं। क्लासिक लो बन, साइड बन, चोटी और हाफ-अप हेयरस्टाइल के साथ मोगरे या चमेली का गजरा बेहतरीन लगता है। संतुलित हेयर एक्सेसरीज और ताजे फूलों के साथ त्योहार पर मनपसंद फेस्टिव लुक पाया जा सकता है।

करवाचौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और पति की लंबी उम्र के लिए व्रत और पूजा करती हैं। वहीं महिलाएं इस दिन साड़ी, लहंगा, चूड़ियों और मेहंदी के साथ अपने बालों को भी खूबसूरती के साथ संवारती हैं। वहीं गजरे का अपना अलग आकर्षण होता है। मोगरे या चमेली के फूलों से बना गजरा बालों में लगाने से पूरे लुक में पारंपरिक सुंदरता और खुशबू को जोड़ता है। यही वजह है कि करवाचौथ पर आज भी महिलाएं गजरा पहनना पसंद करती हैं।

हालांकि जरूरी नहीं है कि गजरे को आप एक ही तरह से बालों में लगाएं। आप इसको हेयरस्टाइल, साड़ी या लहंगे के हिसाब से अलग-अलग तरह से कैरी कर सकती हैं। लो बन के चारों ओर गजरा लगाने से क्लासिक लुक मिलता है। वहीं चोटी में गजरा पिरोने से पारंपरिक अंदाज मिलता है। खुले बालों के साथ फूलों की छोटी लड़ियां काफी खूबसूरत लगती हैं। ऐसे में अगर आप भी करवाचौथ में बालों में गजरा लगाने की सोच रहे हैं, तो आप इन आसान हेयरस्टाइल आइडियाज को अपना सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Beauty Tips: चेहरे के Open Pores से राहत दिलाएंगे Cucumber Ice Cube और Green Tea Toner

क्लासिक जूड़ा और लगाएं गजरा

करवाचौथ के लिए सबसे आसान तरीका जूड़े के चारों ओर गजरा लगाना है। पहले बालों के पीछे की तरफ कंघी करके लो या मीडियम बन बनाएं। अब गजरे को जूड़े के चारों तरफ घुमाकर पिन से सेफ करें।

साड़ी के साथ यह हेयरस्टाइल काफी अच्छी लगती है। लाल, मैरून, गुलाबी या हरे रंग की साड़ी के साथ सफेद फूलों का गजरा बेहद खूबसूरत लगता है।

साइड बन के साथ गजरा

अगर आप अपने ट्रेडिशनल लुक में थोड़ा मॉर्डन ट्विस्ट चाहती हैं, तो साइड बन बनाकर इसके चारों तरफ गजरा लगाएं। अब जूड़े को गर्दन के पास एक ओर रखें और गजरे को गोल आकार में सजा लें।

इसके साथ मांगटीका या झुमका पहनकर फेस और हेयरस्टाइल दोनों ज्यादा उभरकर दिखाई देंगे।

चोटी में लगाएं गजरा

अगर आपके बाल लंबे हैं, जो गजरे को सिर्फ जूड़े तक ही सीमित न रखें। बालों की सिंपल चोटी बना लें और इसमें छोटी-छोटी फूलों की लड़ियां पिरो दें।

आप चाहें तो पूरी चोटी पर भी फूल लगा सकती हैं या फिर सिर्फ चोटी के निचले हिस्से में गजरा लगा सकती हैं।। खासतौर पर लहंगे या साड़ी के साथ यह अच्छे लगेंगे।

हाफ-अप हेयरस्टाइल में लगाएं गजरा

अगर आपको खुले बाल पसंद हैं, तो पूरे बालों को बांधने की बजाय बालों को पीछे लेकर हल्का ट्विस्ट या छोटी चोटी बनाएं। इसको पिन करते समय छोटे फूलों की लड़ियां लगाएं।

इससे बाल खुले भी रहेंगे और गजरे का पारंपरिक अंदाज भी आप अपने लुक में शामिल हो जाएगा।

गजरे की लड़ियों से बनाएं हेयर एक्सेसरीज

अगर आप भी उन महिलाओं में शामिल हैं, जिनको भारी गजरा नहीं पसंद है, तो आप फूलों की एक या दो लड़ियां लेकर इनको हेयरपिन की मदद से इस्तेमाल कर सकती हैं। इन फूलों की लड़ियों को आप चोटी, जूड़े या फिर बालों के साइड हिस्से में लगा सकती हैं।

यह तरीका उन महिलाओं के लिए काफी अच्छा है, जो बहुत ज्यादा फूलों के बजाय सटल और हल्का फेस्टिव लुक पसंद करती हैं।

गजरे के साथ ऐसे पेयर करें हेयर एक्सेसरीज

करवाचौथ पर आप गजरे के साथ पासा, मांगटीका, झुमके या हेयर ज्वेलरी पहन रही हैं, तो सभी एक्सेसरीज का डिजाइन और आकार को संतुलित रखें। ज्यादा एक्सेसरीज कैरी करनी की जगह एक-दो चीजों से अपने लुक को ज्यादा खूबसूरत बना सकती हैं।

गजरे को बालों में लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि फूल ताजे होने चाहिए और इनको ज्यादा कसकर न बांधें। इससे आपका हेयरस्टाइल भी आरामदायक रहेगा और लंबे यह तक टिका भी रहेगा।

All the updates here:

अन्य न्यूज़