Chemical-free Skincare: घर पर बनाएं नीम-एलोवेरा जेल, Monsoon के स्किन इन्फेक्शन और Pimples से मिलेगा छुटकारा

DIY Neem Aloe Vera Gel
AI Image

नीम और एलोवेरा के औषधीय गुणों का विश्लेषण करते हुए यह लेख घर पर प्राकृतिक जेल बनाने की विधि बताता है जो मानसून में त्वचा की समस्याओं का प्रभावी समाधान है। यह मिश्रण त्वचा को रसायनों से बचाकर प्राकृतिक चमक प्रदान करने और मुंहासों को नियंत्रित करने में सहायक सिद्ध होता है। नीम, एलोवेरा जेल, स्किन केयर, ग्लोइंग स्किन, घरेलू उपाय।

मानसून के मौसम में स्किन संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दौरान पिंपल्स या स्किन ड्राई के कारण चेहरे की खूबसूरती कहीं न कहीं खो जाती है। कई लोग चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स खरीदते हैं। ऐसे में कई महिलाएं पार्लर जाकर पैसे खर्च देती हैं। लेकिन आप घर पर ही नेचुरल रुप से चेहरे को ग्लोइंग बना सकते हैं।

ऐसे दें चेहरे को नेचुरल ग्लो

इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप साबिर ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बताया है कि कैसे आप एलोवेरा जेल का एक खास तरीके से इस्तेमाल करके ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। इस एलोवेरा जेल के साथ नीम के पत्तों का भी इस्तेमाल किया गया है। इसका मिश्रण बनाकर आप इसे चेहरे पर लगा सकते हैं।

जेल बनाने के लिए सामग्री

-ताजा एलोवेरा जेल

-नीम के 7-8 पत्ते

जेल बनाने का तरीका

गौरतलब है कि एलोवेरा और नीम दोनों ही चेहरे के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसका इस्तेमाल आपकी स्किन संबंधित समस्याएं दूर हो जाती है। आइए आपको बताते हैं इसको कैसे बनाएं-

- इस जेल को बनाने के लिए सबसे पहले नीम की पत्तियां को अच्छी तरह धो लें।

 - इन पत्तियों को मिक्सर जार में ताजे एलोवेरा जेल के साथ डाल दें।

 - दोनों चीजों को अच्छी तरह पीसकर उनका स्मूद पेस्ट बना लें।

 - आपका खास होममेड जेल बनकर तैयार है, इसे आप चेहरे पर लगा सकती हैं।

किन बातों पर ध्यान रखें

असल में यह जेल आपकी स्किन को ग्लोइंग तो बनाएगा साथ ही  पिंपल्स और रैशेज जैसी समस्याओं को दूर करेगा। इस जेल को आप हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। यदि आप इस जेल का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो चेहरे पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरुर कर लें। पैच टेस्ट के दौरान आपको कोई परेशानी होती है, तो इसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर दें। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़