Summer Tanning की छुट्टी! रसोई की चीजों से घर पर करें Pedicure, मिलेगा Instant Glow

गर्मियों में टैनिंग की समस्या से निपटने के लिए यह लेख एक प्रभावी घरेलू उपाय प्रस्तुत करता है। चंदन पाउडर, टमाटर पल्प और नींबू के रस से बने इस होममेड पेस्ट का उपयोग कर आप घर पर ही पार्लर जैसा पेडीक्योर कर सकते हैं और हाथ-पैरों की टैनिंग आसानी से हटा सकते हैं।
गर्मियों के मौसम में टैनिंग की सबसे बड़ी समस्या रहती है। अगर आप भी गर्मी में होने वाली टैनिंग से परेशान है और इससे छुटकारा हर कोई पाना चाहता है। टैनिंग को करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि सैलून के बजाय आप घर पर ही बड़े आसानी से पेडीक्योर कर सकते हैं। आइए आपको पेडीक्योर करने का तरीका बताते हैं।
टैनिंग कम करने के लिए खास होममेड पेस्ट
ब्यूटी एक्सपर्ट ने बताया है कि पैरो की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं अक्सर पार्लर में जाकर खूब पैसा खर्च कर देती है। अब आप अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और टैनिंग को कम करने के लिए घर पर ही पैरो-हाथों से टैनिग को रिमूव कर सकती है। आइए आपको इस पेस्ट को बनाने के लिए कुछ जरुरी सामग्री बताते हैं।
पेस्ट बनाने के लिए सामग्री
- चंदन पाउडर
- टमाटर का पल्प
- नींबू का रस
पेस्ट बनाने का तरीका
- सबसे पहले आप एक कटोरी में चंदन पाउडर निकाल लेना है।
- अब इसमें थोड़ा टमाटर का पल्प को मिला लें।
- इसके बाद इन दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें और अब इसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें।
- इन सभी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर लें और यह आपका पेस्ट तैयार है।
- इसे आप एक हफ्ते में 2 बार जरुर इस्तेमाल करें।
- इससे हाथों की टैनिंग कम होगी और आपके हाथ भी खूबसूरत बने रहेंगे।
- इस पेस्ट को आप हाथों के अलावा पैर, गर्दन और घुटनों पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- यदि आप इस पेस्ट को पहली बार इस्तेमाल कर रही है, तो पहले पैच टेस्ट जरुर करें।
अन्य न्यूज़















